हजारीबाग

हजारीबाग में महिला लापता, अपहरण की आशंका, पति ने थाने में दर्ज कराई शिकायत।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

हज़ारीबाग़ कटकमदाग थाना क्षेत्र के बेस पंचायत के हुरदाग (मुण्डा टोली) गांव से एक महिला के रहस्यमय ढंग से लापता होने का मामला सामने आया है। महिला के पति लकरी हंस ने कटकमदाग थाना में आवेदन देकर पत्नी के अपहरण अथवा बहला-फुसलाकर ले जाने की आशंका जताई है प्राप्त जानकारी के अनुसार, लकरी हंस की पत्नी सबिता नाग दिनांक 10 दिसंबर 2025 (बुधवार) को दोपहर करीब 3 से 4 बजे के बीच घर से निकली थी, लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटी। परिजनों द्वारा आसपास के इलाकों और रिश्तेदारों के यहां काफी खोजबीन की गई, लेकिन महिला का कोई सुराग नहीं मिल सका। इस संबंध में पति द्वारा उसी दिन थाना में सन्हा दर्ज कराया गया था, परंतु कई दिनों बाद भी महिला का पता नहीं चल पाया है। आवेदन में पति ने आशंका जताई है कि उनकी पत्नी को जुगेश्वर कुमार महतो, निवासी जमुबरी (थाना कटकमदाग) द्वारा बहला-फुसलाकर या अपहरण कर ले जाया गया है। बताया गया है कि उक्त व्यक्ति पहले से महिला से मोबाइल फोन के माध्यम से संपर्क में था। पीड़ित पति के अनुसार,12 दिसंबर 2025 को एक मोबाइल नंबर से कॉल कर आरोपी ने कहा कि महिला उसके भाई के साथ है, लेकिन ठिकाने के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं दी। इसके बाद संपर्क करने पर फोन उठाना बंद कर दिया गया। पति ने पत्नी की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताते हुए पुलिस से मामले में एफआईआर दर्ज कर त्वरित कानूनी कार्रवाई एवं महिला की शीघ्र बरामदगी की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और संबंधित मोबाइल नंबरों के आधार पर छानबीन किए जाने की बात कही जा रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button