हजारीबाग

चरही थाना क्षेत्र के आउटसोसिंग कंपनी से अपहरण करने वाले 5 लोगों गिरफ्तार।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
हजारीबाग चरही थाना क्षेत्र से अपहृत व्यक्ति को अविलम्ब अल्प समय में सकुशल बरामद करते हुये घटित घटना में प्रयुक्त वाहन की बरामदगी की गयी एवं उक्त अपहरण काण्ड में शमिल सभी 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। इसकी जानकारी  एएसपी अमित कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दिया जानकारी। पुलिस अधीक्षक हजारीबाग को यह सूचना प्राप्त हुयी कि बिते रात्रि समय करीब-08.30 बजे तापिन साउथ सी०सी०एल० परियोजना, चरही के भास्कर कुमार उम्र करीब 35 वर्ष पिता पकज कुमार सिंह पता-धनबाद वर्तमान में तापिन साउथ सी०सी०एल० परियोजना में एन०ई०पी०एल० आउटसोर्सिंग कम्पनी मे मैनेजर की अपहरण कर ली गयी है। पुलिस अधीक्षक हजारीबाग द्वारा उक्त घटना को गंभिरता से लेते हुए। अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान), हजारीबाग एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विष्णुगढ़ के नेतृत्व में थाना प्रभारी चरही सहित थाना में उपलब्ध पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल को शामिल करते हुये अविलम्ब अपहृत व्यक्ति की सकुशल बरामदगी हेतु टीम की गठन की गयी। गठित टीम द्वारा कार्रवाई करते हुये घटित घटनास्थल का मुयायना किया एवं उपलब्ध तकनीकी साक्ष्य एवं परिस्थिति जनक साक्ष्य के आधार पर एक काला रंग का क्रेटा कार रजि०नं०- JH02BK-3586 एवं काला रंग का दो स्कॉर्पियो कार रजि०न० JH02AU-4625 तथा दुसरा स्कॉर्पियो रजि०नं० ज्ञात नहीं हैं तीनो गाडियां का सिनाख्त किया गया। उपलब्ध साक्ष्य के आधार पर यह सत्यापित की गयी की उपरोक्त सभी वाहन एक साथ आयी और अपहृता को जबरदस्ती वाहन में बैठाकर अपहरण करके ले गई। छापामारी टीम द्वारा पटनास्थल पर मौजुद आमजनों से पूछ-ताछ में या बात प्रकाश में आई कि राजेश यादव पिता बासुदेव यादव ग्राम भटबिघा थाना चौपारण जिला हजारीबाग एवं उसके साथ अन्य 6 अज्ञात व्यक्ति के द्वारा उक्त घटना को अंजाम दिया गया है। गठित छापामारी टीम में शामिल थाना प्रभारी चरही थाना द्वारा त्वरीत कार्रवाई करते हुये तकनीकी सहयोग से काला रंग का एक स्कोर्पियो वाहन रजि०नं०- JH02AU-4625 को मुफ्फसील थाना क्षेत्र अंतर्गत से बरामद किया गया तथा काला रंग का क्रेटा कार रजि०नं०-JH02BK-3586 को चन्दवारा थाना क्षेत्र से बरामद किया गया। बरामदगी उपरांत कांड में अपहृत भास्कर कुमार को सुरक्षित चन्दवारा थाना से बरामद किया गया इस क्रम में उवत्त अपहरण काण्ड में शामिल (1) राजेश यादव पिता बासुदेव यादव ग्राम भटबिघा थाना चौपारण जिला हजारीबाग (2)विक्की कुमार पिता जयप्रकाश मेहता ग्राम जमुवारी थाना ईचाक जिला हजारीबाग (3) आनन्द कुमार मेहता पिता नागेश्वर प्रसाद मेहता ग्राम दाडीघाघर थाना ईचाक जिला हजारीबाग (4) दिलीप प्रसाद मेहता पिता चन्देश्वर प्रसाद मेहता ग्राम बडासी थाना मुफ्फसील जिला हजारीबाग (5) मनीष कुमार पिता खालेश्वर महतो ग्राम अलौंजा खुर्द थाना ईचाक जिला हजारीबाग को गिरफ्तार किया गया।
इस घटना पर चरही थाना कांड सं० 88/26 दिनांक 01.11.26 धारा-140 (3) / 3 (5) बी०एन०एस० दर्ज करते हुये काण्ड में शामिल सभी अभियुक्तों को माननीय न्यायालय भेज दिया गया। इन सभी के पास से काला रंग का एक स्कोर्पियो वाहन रजि0नं0 J1102AU-4625 2. काला रंग का क्रेटा कार रजि०नं०- JH02BK-3586 एक पेन ड्राईव बरामद किया गया है। इस छापेमारी अभियान में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, विष्णुगढ, अजीत कुमार थाना प्रभारी चरही मुकेश कुमार सिंह, थाना प्रभारी, मुफसिल, आंगो दीपक कुमार, थाना प्रभारी श्रवण कुमार पासवान, चरही थाना, फिलिप बारला, चरही थाना , तकनीकी शाखा के पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मी चरही थाना सशस्त्र बल शामिल थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button