
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अधूरे कामों को पूरा करने का विश्वास दिला रही भाजपा प्रत्याशी तो वहीं गठबंधन प्रत्याशी के प्रचार में नदारत दिख रहे कई कांग्रेसी*
ललितपुर। नगर में इन दिनों नगर पालिका परिषद चुनाव की चर्चा जोरों पर हैं। पिछले दिनों सात प्रत्याशियों ने अध्यक्ष पद हेतु नामांकन दाखिल करे थे जिनमें से तीन प्रत्याशियों ने अपना नाम वापस ले लिया था इसके बाद कल 4 प्रत्याशी मैदान में है जिनमें भाजपा की सोनाली जैन, गठबंधन से सपा प्रत्याशी नीलम चौबे मुख्य रूप से मैदान में हैं वहीं नगर में कुल 130908 मतदाता मतदान करेंगे। पिछले नगर पालिका अध्यक्ष स्वर्गीय सरला जैन का कार्यकाल काफी कठिनाइयों से गुजर पार्षदों के विरोध काफी हद तक सामने आए वहीं इस बार उनकी बहू सोनाली जैन भाजपा प्रत्याशी के रूप में मैदान में है जिनको पार्टी का समर्थन तो मिल रहा है परंतु स्थानीय लोग नाली सड़क आदि की समस्याओं से लगभग नाराज नजर आ रहे हैं वहीं गठबंधन प्रत्याशी द्वारा का चुनाव भी शुरुआत में काफी चर्चाओं में रहा परन्तु नाराज कार्यकर्ता पूरे चुनाव में पलीता लगाते नजर आ रहे हैं?
31469 वोट पाकर स्व. सरला जैन बनी थीं अध्यक्ष
पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष स्व सरला जैन को वर्ष 2023 में कुल 31469 वोट प्राप्त हुए थे अब देखना होगा उनकी पुत्र वधु सोनाली जैन को कितना जन समर्थन मिलता है।
प्रवेश द्वार बना आम जन के लिए मुद्दा
पिछले नगर पालिका कार्यकाल के दौरान शहर के विभिन्न स्थानों पर प्रवेश द्वार बनाए गए थे परंतु आमजन का यह मानना था कि इन प्रवेश द्वारों की जगह नगर की सड़क, नालियां आदि उक्त खर्चे से सुधारी जा सकती थी?
नगर पालिका पर आरोप लगाने वाले पार्षद मौन
नगर पालिका परिषद पर बार-बार आरोप लगाने वाले पार्षद भी इन दोनों मौन दिखाई दे रहे हैं जबकि वह पार्षद बार-बार नगर पालिका पर नियम विरुद्ध कार्य करने का आरोप लगाते हुए जमकर वायरल हुए थे।
दो समाजों में उलझा चुनाव
जनपद का चुनाव सिर्फ दो समाजों में उलझ कर रह गया है यहां तक की सोशल मीडिया पर भी दो समाजों के व्यक्तियों द्वारा आरोप प्रत्यारोप का दौर चल रहा है?
पूर्व मंत्री नहीं जुटा पा रहे समाज का समर्थन
पूर्व मंत्री इन दिनों गठबंधन प्रत्याशी के चुनाव में अनुपस्थित नजर आ रहे हैं लोकसभा चुनाव में हार के बाद पूर्व मंत्री भी नगर पालिका के चुनाव का प्रचार करने में परहेज कर रहे हैं?



