उत्तर अहम के सर्वव्यापक रास महोत्सव विश्वनाथ का भव्य समापन
उक्त रास महोत्सव जनप्रिय गायक जुबिन गर्ग के स्मृति में अर्पण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
विश्वनाथ : उत्तर असम का सर्वव्यापक विश्वनाथ रास महोत्सव का वृंदावन जनहीन में (वीरान) तब्दील हो चुका है। गत तीन दिवसीय कार्यक्रम से शुरू विश्वनाथ रास महोत्सव बुधवार के रात समाप्त हो गया। 28वां यह रास महोत्सव उत्तर चारिआलि सार्वजनिक रासोत्सव समिति द्वारा आयोजित किया गया और उद्यापन समिति ने प्रथम दिन इसे असमिया कलाकार जुबिन गर्ग के स्मृति में समर्पित किया। दिहा नाम से शुरू के पूर्व भव्यता के साथ जनप्रिय गायक जुबिन गर्ग को श्रद्धांजलि कार्यक्रम रखा गया। इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में दो हजार जनता ने मायाबिनी गीत और पाँच हजार दीप प्रज्वलित कर महान गायक को श्रद्धांजलि जनाया गया।जिसमें विश्वनाथ विधायक ,बिहाली विधायक और युवा समाजसेवक विक्रम दुबे , समाज के गणमान्य नागरिक और पत्रकार बंधु उपस्थित था। इस मौके पर जुबिन गर्ग के बंधु मानस भागवती के जुबिन गर्ग के ऊपर लिखा एक गीत का लोकार्पण किया गया।रास महोत्सव के दूसरी रात में कालजयी नाटक श्रीमंत शंकरदेव द्वारा रचित केलिगोपाल नाटक का मंचन की गई। ज्ञात हो कि विगत वर्ष की भांति इस वार भी रंगारंग आलोकित सज्जा से तैयार दृष्टिगोचर वृंदावन में गत दो दिन भगवान श्रीकृष्ण ने क्रीड़ाओं से भक्त प्राण जनता को मंत्रमुग्ध किया। इस रास महोत्सव का विमोचन मुख्य अतिथि तथा बिश्वनाथ के विधायक प्रमोद बरठाकुर ने रात किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में विश्वनाथ राजस्व अधिकारी माधुर्य पराशर ने दीप प्रज्वलन से शुभारंभ किया रास महोत्सव में विश्वनाथ आंचलिक पंचायत के अध्यक्ष कंदर्प हाजरिका , विश्वनाथ के सुचिकित्सक तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विश्वनाथ जिला के मुख्य मार्ग प्रमुख डॉ० सरजीत दास और युवा नेता जयंत हाजरिका ने दीप प्रज्वलन में सहयोग किया।पूर्व सांसद और असम राज्य परिवहन विभाग के अध्यक्ष पल्लबलोचन दास, बिहाली के विधायक दिगंत घटवाल, ज्योति चित्रबन के अध्यक्ष और लोकप्रिय गायक विद्यासागर बोरा, युवा नेता असीम कुमार दास और कई अन्य गणमान्य लोगों ने रास महोत्सव में भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तर चारिआलि सार्वजनिक रासोत्सव समिति के अध्यक्ष निरंजन हजारिका ने की तथा कार्यकारी अध्यक्ष बसंत बोरा और महासचिव गौतम दाधारा के संयुक्त में संचालित कार्यक्रम में उद्यापन समिति के उपाध्यक्ष विपुल बोरा , सत्येंद्र दास, दिलीप शइकीया , सचिव धन्ति दत्त, बुल भुइयां, सहायक सचिव पार्थजीत बरुआ, भवेश बोरा, निपेन दाधारा आदि ने स्वागत अतिथियों को सम्मानित किया।



