गोड्डा
अधिकार के प्रति जबावदेह रहने की जरुररत : डालसा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष सह प्रधान जिला जज रमेश कुमार व सचिव दीपक कुमार के निर्देश पर महागामा प्रखंड के दिग्धी एवं नयानगर पंचायत क्षेत्र में चलंत लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस दौरान डालसा टीम में शामिल अजीत कुमार , राहुल कुमार , अधिकार मित्र रीतिका कुमारी, हीना परवीन, प्रमोद दास, शशिसुमन हांसदा, स्टेनशिला, संतोष कुमार व दिव्या कुमारी ने ग्रामीणों व समूह की महिलाओं को कानून का पाठ पढ़ाया। उन्होंने कहा कि कानून की नजर में देश के सभी नागरिक एक समान है और सभी को न्याय पाने का अधिकार है। सभी नागरिकों को संवैधानिक अधिकार प्राप्त हैं। कोई भी व्यक्ति आर्थिक व किसी अन्य कारणों से न्याय से वंचित नहीं रहे इसलिए सभी को न्याय सुलभ कराने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि सभी पर्व त्योहार हमें शांति का संदेश देती है। समाज में एक-दूसरे के साथ मिलजुल रहने व किसी के अधिकार का अतिक्रमण नहीं करने का संदेश देती है। सभी मजहब आम लोगों को शांति पूर्वक जीवन जीने का संदेश देती है। किसी आपराधिक तत्वों के बहकावे में आकर आपसी सौहार्द बिगाड्ने से किसी का भला नहीं होने वाला है। इसलिए समाज में सभी को अपने अधिकार व कर्तव्य के प्रति जबावदेह रहने की जरुरत है। वर्तमान सामाजिक परिवेश में कर्तव्य निर्वहन करना सबसे बड़ी चुनौती बनी हुई है। इस दौरान समूह की महिलाओं को बाल विवाह, बाल श्रम, शिक्षा का अधिकार सहित विभिन्न कानूनी व सरकार की ओर से संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई। वहीं समाज के अभिवंचित व अनाथ बच्चाें को फास्टर केयर व स्पानशरशिप योजना का लाभ सुनिश्चित कराने के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी ।



