लखनऊ

अशोक लेलैंड की विश्वस्तरीय EV मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का उद्घाटन।

 रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की शुभारंभ, सीएम योगी की सराहना में कहा, "राजनीति ही नहीं, अर्थशास्त्र में भी माहिर हैं योगी

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

 

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज हरित मोबिलिटी और औद्योगिक विकास के नए युग की शुरुआत हुई, जब केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हिंदुजा ग्रुप की कंपनी अशोक लेलैंड की अत्याधुनिक इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का विधिवत उद्घाटन किया। इस भव्य समारोह में केंद्रीय भारी उद्योग एवं इस्पात मंत्री श्री एचडी कुमारस्वामी उपस्थित रहे, जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।

यह प्लांट सरोजिनी नगर एक्सटेंशन (पूर्व स्कूटर्स इंडिया परिसर) में स्थापित है और मुख्य रूप से इलेक्ट्रिक बसें, ट्रक एवं अन्य कमर्शियल व्हीकल्स का उत्पादन करेगा। शुरुआती क्षमता 2500 वाहन प्रति वर्ष है, जिसे शीघ्र 5000 यूनिट तक बढ़ाया जाएगा। मात्र 18 महीनों में विश्वस्तरीय प्लांट का निर्माण डबल इंजन सरकार की फास्ट ट्रैक अप्रूवल और सुशासन का प्रमाण है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संबोधन:
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने भाषण में प्लांट को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पर्यावरण संरक्षण और सस्टेनेबल डेवलपमेंट की प्रतिबद्धता का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा,
“यह EV प्लांट प्रधानमंत्री जी की जलवायु परिवर्तन और सस्टेनेबल डेवलपमेंट की सोच से पूरी तरह जुड़ा है। इससे हजारों युवाओं को प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा।” सीएम ने यूपी की बदलती तस्वीर पर जोर देते हुए कहा, “2017 से पहले निवेश का माहौल प्रतिकूल था, लेकिन आज उत्तर प्रदेश देश-विदेश के निवेशकों की पहली पसंद बन चुका है। अब यूपी केवल संभावनाओं का नहीं, बल्कि परिणाम देने वाला प्रदेश है।

उन्होंने लॉजिस्टिक्स हब, ट्रांसपोर्ट टर्मिनल के विकास और Industry First, Investor First के विजन को रेखांकित किया। साथ ही, हिंदुजा ग्रुप के साथ MoU का जिक्र कर बताया कि प्रति वर्ष 10,000 युवाओं को EV सेक्टर में स्किल डेवलपमेंट दिया जाएगा।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का संबोधन:
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जमकर सराहना की और कहा, “जिस उत्तर प्रदेश को गुंडाराज और अपराध से जोड़ा जाता था, आज उसी उत्तर प्रदेश में आए दिन नए उद्योग स्थापित हो रहे हैं। यह लखनऊ और प्रदेश के लिए गर्व का क्षण है।” “यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मैं सराहना करता हूं, जिनके सशक्त नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने अपनी पहचान बदली है और आज विकास का पर्याय बन चुका है।” मुस्कुराते हुए उन्होंने आगे कहा, “मैं समझता था कि योगी राजनीति के ही माहिर हैं, लेकिन मैं तो इस नतीजे पर पहुंच गया कि आप तो अर्थशास्त्र में भी माहिर हैं।

रक्षा मंत्री ने यूपी को डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग हब बताते हुए कहा कि डिफेंस कॉरिडोर में 34,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश हो चुका है। ब्रह्मोस फैक्ट्री का उदाहरण देते हुए उन्होंने सीएम योगी की त्वरित क्लियरेंस और डबल इंजन सरकार की नीतियों की तारीफ की पर्यावरण और आत्मनिर्भरता: प्लांट मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत को मजबूत करेगा, कार्बन उत्सर्जन कम करेगा। रोजगार सृजन: हजारों युवाओं को नौकरियां, लोकल सप्लायर्स और एमएसएमई को बढ़ावा। यूपी की प्रगति: बेहतर कानून-व्यवस्था, निवेश मित्र पोर्टल और इंफ्रा (एक्सप्रेसवे, जेवर एयरपोर्ट) से निवेशकों का भरोसा। हिंदुजा ग्रुप चेयरमैन धीरज हिंदुजा: प्लांट को भविष्योन्मुखी बताया, वैश्विक टॉप-10 कमर्शियल व्हीकल मेकर बनने का लक्ष्य। यह उद्घाटन उत्तर प्रदेश को इलेक्ट्रिक मोबिलिटी हब और वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी की ओर ले जाने वाला मील का पत्थर है। हिंदुजा ग्रुप को बधाई एवं सभी गणमान्यों का अभिनंदन।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button