नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
लोनी। नोली रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार दोपहर लगभग ढाई बजे 65 वर्षीय अज्ञात महिला ने हरिद्वार से दिल्ली जा रही ट्रेन संख्या 14306 के आगे कूदकर जान दे दी। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जीआरपी कर्मियों ने तुरंत उसे संयुक्त जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जीआरपी प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि यह महिला काफी देर से स्टेशन परिसर में घूम रही थी। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस महिला की शिनाख्त के प्रयास में जुटी है। शिनाख्त होने पर ही मामले की वास्तविक जानकारी मिल सकेगी।


