अमरोहा

अमरोहा में सड़क हादसे में घायल महिला की मौत

7 महीने की गर्भवती थी, गोवंश से टकराई थी बाइक 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : जनपद के हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव करनखाल में एक दुखद घटना सामने आई है l 21 वर्षीय अमरवती महिला की सड़क हादसे के बाद मेरठ में उपचार के दौरान मौत हो गई l घटना 19 जुलाई के शाम की है l राजकुमार अपनी पत्नी अमरवती और 4 वर्षीय बेटे पुनीत के साथ बाइक पर जनपद संभल के गांव तारनपुर स्थित ससुराल से वापस आ रहे थे l रहरा थाना क्षेत्र में अलीगढ़ मार्ग पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने एक गोवंश पशु सामने आ गया l बाइक की गौवंश से जोरदार टक्कर हो गई l हादसे में अमरवती गंभीर रूप से घायल हो गई l परिजनों ने तुरंत उन्हें मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया l शनिवार दोपहर को उपचार के दौरान अमरावती की मौत हो गई l परिजनों ने बताया कि अमरवती सात माह की गर्भवती थी l मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया l देर शाम महिला का शव गांव लाया गया l शव का अंतिम संस्कार कर दिया l
इस दुखद घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है l स्थानीय लोगों ने इस हादसे पर दुख व्यक्त किया है l
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button