गोड्डा
प्रगति एवं अद्यतन स्थिति की समीक्षा को लेकर बैठक आयोजित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
गोड्डा। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त लोकेश मिश्रा की अध्यक्षता में जुम मीट के माध्यम से विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के तहत (जन सुनवाई, विभिन्न प्रकार के Form संग्रहण एवं उसके निष्पादन की स्थिति, अंचल, अनुमंडल स्तर पर लंबित प्रमाण पत्रों के निष्पादन तथा अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई।बैठक में SIR-2026 के तहत अब तक संपन्न कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए शेष कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने निर्वाचन से संबंधित सभी महत्वपूर्ण अभिलेखों एवं दस्तावेजों के सुव्यवस्थित संधारण पर विशेष जोर देते हुए कहा कि SIR प्रक्रिया के दौरान प्राप्त प्रपत्रों, नोटिस, सुनवाई से संबंधित दस्तावेजों, निष्पादन निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण किया जाए। साथ ही उपायुक्त ने सभी बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजर को 18 नवंबर के बाद लिखित घोषणा पत्र देने का निर्देश दिया कि उनके निर्वाचन क्षेत्र में सभी नए वोटरों (18+) का फॉर्म-06 भरवा दिया गया है। किसी भी नए वोटरों का नाम मतदाता सूची में नहीं छूटा है एवं उन्होंने सभी ERO एवं AERO अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता सूची से संबंधित कार्यों की गहन जांच एवं समीक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि अंतिम प्रकाशन के समय किसी प्रकार की त्रुटि या विसंगति नहीं रहे।
तार्किक विसंगति एवं नो मैपिंग के मामलों का त्वरित निष्पादन करें
तार्किक विसंगति (Logical Discrepancy) एवं नो मैपिंग (No Mapping) से संबंधित मामलों की समीक्षा करते हुए इनके त्वरित निष्पादन के निर्देश दिए। सभी संबंधित पदाधिकारियों को कार्य में तेजी लाने तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर लंबित मामलों का निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा गया। उपायुक्त ने सभी पदाधिकारी को समय-सीमा का विशेष ध्यान रख कर कार्य करने तथा कार्य निष्पादन के दौरान किसी प्रकार की समस्या या कठिनाई आने पर तत्काल निर्वाचन कार्यालय से संपर्क स्थापित करने का निर्देश दिया, ताकि उसका समय रहते समाधान किया जा सके।



