मथुरा

श्रीकृष्ण जन्मस्थान में श्री राधा जन्मोत्सव की भव्यता होगी निराली

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मथुरा। श्रीकृष्ण-जन्मस्थान पर रविवार को श्रीराधा जन्मोत्सव (राधा अष्टमी) भाव, उल्हास एवं श्रद्धा से मनाया जाएगा। जन्मस्थान सेवा-संस्थान के सचिव कपिल शर्मा ने बताया कि संत एवं शास्त्रों के अनुसार श्रीराधा जन्म महोत्सव का आयोजन, दर्शन सभी दैविक, दैहिक एवं भौतिक तापों का शमन करता है। उन्होंने बताया कि वृहद महोत्सव के फल की पूर्णता भी श्रीराधा जन्मोत्सव के आयोजन से ही प्राप्त होती है। ऐसी पौराणिक एवं शास्त्रीय मान्यताओं के अनुसार श्रीकृष्ण-जन्मभूमि पर विराजमान सर्वेश्वरी श्रीराधा एवं सर्वेश्वर भगवान श्रीकृष्ण के प्रत्यक्ष श्रीविग्रह, राधाकृष्ण युगल सरकार के दिव्य सानिध्य में श्रीराधा जन्मोत्सव शास्त्राीय मर्यादाओं वं महोत्सव की परंपराओं के अनुरूप मनाया जाएगा। जन्मस्थान भवन पर दिव्य और भव्य विद्युत सजावट कराई गई। दिव्य अभिषेक, अद्भुत आभूषण एवं विलक्षण शृंगार इस जन्मोत्सव की भव्यता में वृद्धि करेंगे। जन्मोत्सव पर मुख्य कार्यक्रम सुबह 11.15 बजे श्रीगणेश, नवग्रह पूजन से शुरू होगा। संकीर्तन एवं नृत्य आदि के मध्य सुबह 9 बजे श्रीअन्नपूर्णेश्वर महादेव मंदिर से ब्रजवासी भक्तजन श्रीराधा जन्म की बधाई-चाब उद्दाम संकीर्तन, नृत्य, मंगल ध्वनि के मध्य श्रीराधाजी विराजमान भागवत-भवन में अर्पित करेंगे। संस्थान की प्रबंध समिति के सदस्य गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी ने बताया कि ब्रज के रसिक भजन गायक व उनके सहयोगी अद्भुत एवं रसमय भजन एवं बधाई गायन करेंगे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button