खैरथल

दिल्ली की महारैली में खैरथल-तिजारा जिले से 3 हजार लोग होंगे शामिल : बलराम यादव

ब्लॉक एवं मंडल अध्यक्षों को सौंपी गई जिम्मेदारी, बसों और अन्य वाहनों से दिल्ली पहुंचेंगे कांग्रेस कार्यकर्ता

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
खैरथल-तिजारा। आगामी 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली कांग्रेस की महारैली में खैरथल-तिजारा जिले से करीब 3 हजार कांग्रेस कार्यकर्ता एवं आमजन शामिल होंगे। इसकी तैयारियों को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने व्यापक स्तर पर व्यवस्थाएं की हैं।
कांग्रेस जिला अध्यक्ष बलराम यादव ने बताया कि महारैली में जिले की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सभी ब्लॉक अध्यक्षों एवं मंडल अध्यक्षों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। सभी अध्यक्ष अपनी-अपनी कार्यकारिणी एवं क्षेत्र के आमजन के साथ बसों और अन्य वाहनों के माध्यम से दिल्ली पहुंचेंगे।
यादव ने बताया कि खैरथल-तिजारा जिले से दिल्ली जाने वाले सभी वाहनों के लिए ओल्ड राव होटल पर चेक पोस्ट बनाया गया है। यहां सभी वाहनों एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति दर्ज की जाएगी। इसके बाद सभी वाहन व्यवस्थित तरीके से दिल्ली के रामलीला मैदान के लिए रवाना होंगे।
उन्होंने कहा कि महारैली में जिले के प्रत्येक ब्लॉक एवं मंडल से कांग्रेस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और आमजन भागीदारी करेंगे। इसके लिए सभी जिम्मेदार पदाधिकारियों  को अधिक संख्या पहुंचने की अपील करी‌।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button