खैरथल

जिला परिषद चुनाव और दिल्ली महारैली की तैयारियों को लेकर कांग्रेस ने वार्डवार प्रभारी नियुक्त किए

जिलाध्यक्ष बलराम  यादव ने जारी की सूची

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
खैरथल-तिजारा। जिला कांग्रेस कमेटी खैरथल-तिजारा ने आगामी जिला परिषद चुनावों एवं 1 नवंबर को दिल्ली में आयोजित होने वाली कांग्रेस की महारैली की तैयारियों को लेकर संगठनात्मक गतिविधियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलराम यादव ने जिला परिषद के 25 वार्डों के लिए वार्डवार प्रभारियों की नियुक्ति की है।
जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से जारी आदेश के अनुसार सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। नियुक्त किए गए प्रभारियों को अपने-अपने वार्डों में संगठन को मजबूत करने, कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय स्थापित करने तथा आगामी जिला परिषद चुनाव की तैयारियों में सक्रिय भूमिका निभाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
बलराम यादव ने संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अपेक्षा जताई है कि वे पूरी जिम्मेदारी और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। इसके साथ ही 1 नवंबर को दिल्ली में होने वाली महारैली में जिले से अधिक से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए भी तैयारियां की जा रही हैं।
उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी से आगामी चुनावों में कांग्रेस को मजबूती मिलेगी। वार्ड स्तर पर जिम्मेदारियां तय होने से पार्टी का जनसंपर्क अभियान और संगठनात्मक गतिविधियां अधिक प्रभावी होंगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button