साहेबगंज
गंगा में डूबने से 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत,परिवार में मचा कोहराम

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज जिले के राजमहल थाना क्षेत्र स्थित नमामि गंगे सीढ़ी घाट पर रविवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया।गंगा में मरा कुत्ता बहाने गए 40 वर्षीय शंकर रविदास की डूबने से मौके पर ही मौत हो गई।करीब ढाई घंटे बाद ग्रामीणों ने शव नदी से बाहर निकाला।जानकारी के अनुसार सकरंडा निवासी शंकर रविदास 31अक्टूबर की रात सड़क हादसे में मरे कुत्ते को ठिकाने लगाने के लिए ग्रामीणों से चंदा इकट्ठा कर रविवार सुबह करीब 9 बजे घाट पहुंचे थे।कुत्ते को दूर फेंकने के लिए वह तैरकर आगे गए,लौटने के दौरान गहरे पानी में जाने से डूब गए।ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद शव बाहर निकाला,पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।वही घटना के बाद परिजनों में शोक का माहौल है।



