काली पूजा विसर्जन और छठ महापर्व को लेकर राजमहल नगर पंचायत अलर्ट,अध्यक्ष ने किया घाटों का निरीक्षण

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहिबगंज जिले के राजमहल प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत आगामी काली पूजा मूर्ति विसर्जन और लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को सुरक्षित,सुगम और भव्य बनाने के लिए राजमहल नगर पंचायत की टीम ने क्षेत्र के सभी गंगा विसर्जन घाटों और छठ घाटों का गहन निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष के साथ उपाध्यक्ष,कार्यपालक पदाधिकारीEO,सभी पार्षदगण,JE,सिटी मैनेजर और नगर पंचायत के सभी कर्मी मौजूद रहे।नगर अध्यक्ष ने कहा कि हमारा संकल्प है कि हमारी माताओं,बहनों और सभी व्रतियों को पूजा के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था की जाएगी।जिसमें सुरक्षित सीढ़ीनुमा घाट का निर्माण,वस्त्र बदलने के लिए चेंजिंग रूम की सुविधा, सुरक्षा के कड़े इंतजाम-सभी घाटों पर मजबूत बैरिकेडिंग और नावों के माध्यम से लगातार गश्ती,डॉक्टर और गोताखोरों की तैनाती,विशेष साफ-सफाई और दूधिया रोशनी की व्यवस्था कराई जाएगी।उन्होंने कहा कि राजमहल की देवतुल्य जनता की सेवा, सुविधा और सुरक्षा ही हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है।हम सब मिलकर इस महापर्व को पूरी श्रद्धा,सुरक्षा और उल्लास के साथ संपन्न करेंगे।



