साहेबगंज

फसल बीमा योजना को लेकर DLMC की बैठक आयोजित

अस्वीकृत आवेदनों की होगी यादृच्छिक जांच-उपायुक्त

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज जिले में 2 नवंबर को बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना खरीफ-2026 के क्रियान्वयन और आवेदनों के सत्यापन को लेकर समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी दीपक कुमार दूबे की अध्यक्षता में जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति DLMC की बैठक आयोजित की गई।बैठक में जिला सहकारिता पदाधिकारी ने बताया कि कृषि,पशुपालन एवं सहकारिता विभाग,झारखंड की अधिसूचना के तहत खरीफ-2026 के लिए धान और मक्का की फसलों को अधिसूचित किया गया है।योजना के तहत प्राप्त आवेदनों में बीमित क्षेत्रफल की गलत प्रविष्टि,भूमि अभिलेखों में त्रुटि और अन्य विसंगतियों का सत्यापन समिति के माध्यम से किया जाना है।बजाज जनरल इंश्योरेंस कंपनी के जिला प्रतिनिधि ने जिले में खरीफ-2026 के तहत प्राप्त आवेदनों और बीमित क्षेत्रफल की जानकारी दी और आवेदनों में पाई गई त्रुटियों व अस्वीकृति के कारणों से समिति को अवगत कराया।समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने बताया कि बुआई क्षेत्र अनुपलब्ध होने के कारण कुल 1,864 आवेदन अस्वीकृत किए गए हैं,जिनका बीमित क्षेत्रफल 1,518.09 हेक्टेयर है।उन्होंने जिला कृषि पदाधिकारी और इंश्योरेंस कंपनी के प्रतिनिधि को निर्देश दिया कि इनमें से10प्रतिशत आवेदनों की एक सप्ताह के भीतर यादृच्छिक जांच की जाए,जांच में संबंधित आवेदनों और फसल बुआई से जुड़े तथ्यों का सत्यापन किया जाए, ताकि पात्र किसानों को योजना का लाभ मिल सके।उपायुक्त ने निर्देश दिया कि जांच प्रतिवेदन अगली DLMC बैठक में प्रस्तुत किया जाए,ताकि तथ्यों के आधार पर आवेदनों की पुनःसमीक्षा कर नियमानुसार निर्णय लिया जा सके।उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों को लिए गए निर्णयों का समयबद्ध अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।वही बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी,जिला सहकारिता पदाधिकारी,जिला पशुपालन पदाधिकारी,जिला मत्स्य पदाधिकारी और इंश्योरेंस कंपनी के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button