साहेबगंज
22वीं झारखंड राज्य सीनियर वूशु चैंपियनशिप में साहिबगंज का जलवा
2 स्वर्ण और 6 कांस्य पदक जीते

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज 2 नवंबर 2026 झारखंड वूशु संघ,रांची के तत्वावधान में खूंटी में 31 अक्टूबर से 01 नवंबर तक आयोजित 22 वीं झारखंड राज्य स्तरीय सीनियर वूशु चैंपियनशिप में साहिबगंज जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।जिला वूशु संघ के सचिव सह प्रशिक्षक मृत्युंजय राय और सरताज के नेतृत्व में भाग लेते हुए खिलाड़ियों ने 02 स्वर्ण और 06 कांस्य पदक अपने नाम किए।इस शानदार प्रदर्शन के साथ ओवरऑल चैंपियनशिप में जिले को वूशु में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।वही रंजन घोष ने 80 किलो वर्ग में और प्रियम घोष ने ताउलू स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।वहीं मम्पी कुमारी ने60किलो वर्ग,लुखी हेम्ब्रम ने 52 किलो वर्ग,सुषमा कुमारी ने 48 किलो वर्ग,दिना मरांडी और सरताज आलम ने ताउलू स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया।खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर उपायुक्त दीपक कुमार दूबे,जिला खेल पदाधिकारी नयन कुमार समेत जिले के खेल प्रेमियों ने बधाई दी है और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।



