गाजियाबाद

लोनी बॉर्डर क्षेत्र में बदमाशों के हौसले बुलंद

एसीपी कार्यालय के सामने युवक का मोबाइल छीनकर फरार

शाम के समय मोबाइल छीनने की घटना से सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल, पुलिस ने गंभीरता से नहीं लिया मामला

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

लोनी (गाजियाबाद) : लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि अब वे ए सी पी अंकुर बिहार के कार्यालय के सामने ही वारदात को अंजाम देने से नहीं डरते। सोमवार को संजय बिहार निवासी मोनू राठौर, पुत्र ओमप्रकाश राठौर का मोबाइल फोन अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने छीन लिया और मौके से फरार हो गए।
घटना इंदिरापुरी क्षेत्र की बताई जा रही है, जो ए सी पी अंकुर विहार कार्यालय के सामने की है। बताया गया कि बदमाश मोनू राठौर का मोटोरोला फोन, जिसमें दो सिम कार्ड थे, झपट्टा मारकर मोटरसाइकिल से फरार हो गए
पीड़ित का कहना है कि जब वह शिकायत दर्ज कराने लोनी बॉर्डर थाने पहुंचे तो पुलिस ने मामला गंभीरता से नहीं लिया। यहां तक कि थाना पुलिस ने तहरीर तभी स्वीकार की जब पीड़ित ने इसे “गुमशुदगी” के रूप में लिखने पर सहमति दी।
स्थानीय लोगों का कहना है कि एसीपी कार्यालय के ठीक सामने से फोन छीनना पुलिस व्यवस्था की पोल खोलता है। वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और लोग कह रहे हैं कि लोनी में अपराधियों को अब पुलिस का कोई भय नहीं रह गया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button