नशा माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई कराने को लेकर ग्रामीणों ने शपथ ली

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो
सहारनपुर, गंगोह। गांव लखनौती में ग्रामीणों ने नशे का काला कारोबार करने वाले लोगों के खिलाफ ग्रामीणों ने मोर्चा खोल दिया है। ग्रामीणों ने पंचायत आयोजित कर ऐसे लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कराने की शपथ ली ली गई और प्रस्ताव पास किया गया।
गांव लखनौती के ग्रामीण पिछले कुछ दिनों से नशा बेच रहे और नशा कर रहे लोगों से बेहद परेशान है। इससे आहत होकर ग्रामीणों ने रविवार को शिव मंदिर में पंचायत का आयोजन किया। जिसमें ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से पांच बिंदुओं पर प्रस्ताव पास किए। जिसमें नशे का कारोबार करने वाले लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कराने को निर्णय लिया गया। रोक के बावजूद यदि कोई व्यक्ति बार बार नशे के इस अवैध काम में संलिप्त पाया गया तो उसका सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा। यदि नशे की हालत में कोई व्यक्ति अपनी पत्नी और बच्चों के साथ मारपीट करता है तो उसे पुलिस के हवाले किया जाएगा। ऐसे लोगों के खिलाफ ग्रामीणों ने हाथ उठाकर कानूनी कार्रवाई कराने की शपथ ली। नीरज रोहिला, रमेश चंद, विजेंद्र सिंह, प्रदीप सैनी, विजय कुमार, राजीव उपाध्याय, नीरज भारती, हरि सिंह, प्रकाश, राकेश, आमिर खान, जुबेर कुरैशी, रजत रोहिला, राकेश कुमार, सोनू पाल, संदीप पाल, जसवीर, सतीश कश्यप, सुमित कश्यप, सनी कश्यप, बबलू कुरैशी, शिवम पाल आदि मौजूद रहे।



