बाराबंकी

एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत भाजपा जिला अध्यक्ष अरविंद मौर्य ने अंबेडकर पार्क में किया वृक्षारोपण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 

बाराबंकी : जनपद  के ग्राम पंचायत सुरसंडा के अंबेडकर पार्क में शुक्रवार को बूथ संख्या 14 पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के अन्तर्गत किया गया वृक्षारोपण में मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष अरविंद मौर्य ग्राम प्रधान आशा देवी  राष्ट्रीय लोक गायक जमुना प्रसाद कनौजिया  खण्ड विकास अधिकारी संस्कृति मिश्रा प्रधान प्रतिनिधि धीरज कुमार सहायक विकास अधिकारी सहायक अभियोजन अधिकारी अभय शुक्ला व राहुल श्रीवास्तव पंचायत सचिव कुलदीप श्रीवास्तव आदि पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान पेड़ की नियमित रूप से देखभाल करने का संकल्प लिया। जिलाध्यक्ष अरविंद मौर्य ने कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत मां के सम्मान में पौधा रोपण किया। पेड़ ऑक्सीजन प्रदान करते है। इसलिए घरों और आसपास पेड़ लगाना हर एक नागरिक का कर्तव्य होता है। उन्होंने कहा कि अभियान के तहत लगातार पौधा रोपण किया जाएगा। इस मौके  पर सुकई,भगवती,छोटेलाल, राहुल, सुचित कुमार, पप्पू, रविंदर, शिवनाथ, साबिर, बाबूराम, हरिश्चंद्र, जगदीश, मनोज आदि लोग मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button