अमरोहा

अमरोहा में बाढ़ की आशंका:नशे में न जाएं पानी में, सेल्फी न लें; जल स्रोतों से दूर रहें

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : जिला आपदा प्रबंध प्राधिकरण ने बाढ़ की संभावना को देखते हुए जनहित में एडवाइजरी जारी की है। खादर क्षेत्र के ग्रामीणों को इसका पालन करने की अपील की गई है। एडवाइजरी में कहा गया है कि नशे की हालत में जल में न जाएं। घाट पर तैनात सुरक्षा दल के निर्देशों का पालन करें। बच्चों को अभिभावकों की निगरानी में रखें। पानी में खेल-कूद न करें। जिन्हें तैरना नहीं आता, वे नदी या अन्य जल स्रोतों से दूर रहें। आपात स्थिति में घबराएं नहीं। एक नाव से दूसरी नाव में न कूदें। पानी में सेल्फी न लें। डूबने की स्थिति में सिर को ऊपर रखें। वजनदार चीजें हटा दें। पानी को पीछे धकेलते रहें। हाथों से पानी को ऊपर उछालें ताकि लोग देख सकें। किसी के डूबने पर आसपास के लोगों और एंबुलेंस की मदद लें। व्यक्ति को सांस नहीं आ रही हो तो नब्ज चेक करें। सीपीआर दें और तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाएं। नाव यात्रा के लिए जर्जर नावों का प्रयोग न करें। नाव साफ और सूखी होनी चाहिए। छोटे बच्चों को अकेले नाव पर न भेजें। आपातकालीन स्थिति में उत्तर प्रदेश लखनऊ व्हाट्सएप नंबर 9454411081, हेल्पलाइन नंबर 1070 या जिला आपदा कंट्रोल नंबर 05922-252100 पर संपर्क करें।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button