बरेली
पीडीए से पिछड़ी जातियों को जोड़कर बूथ मजबूत करने पर जोर

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ की मासिक बैठक सोमवार को जिला कार्यालय पर हुई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मनोहर लाल गंगवार ने की। बैठक प्रभारी योगेश यादव रहे, संचालन जिला महासचिव प्रताप सिंह प्रजापति ने किया।
बैठक में 2027 विधानसभा चुनाव में सरकार बनाने के लिए बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने, पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और पीडीए से अधिक से अधिक पिछड़ी जातियों को जोड़ने पर चर्चा हुई।
जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने कार्यकर्ताओं से सक्रियता से कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। बैठक में नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष बृजेंद्र सिंह पटेल का स्वागत किया गया।
इस दौरान राकेश पटेल, ललित पटेल, मो. शालीम, डॉ. इकबाल, रियाजुल हुसैन, कैलाश पटेल, राजकुमार, बादशाह गंगवार, अनिल श्रीवास्तव, डॉ. राजकुमार मौर्य, हरीश गंगवार, नरेंद्र गंगवार, सलीब भाई सहित पदाधिकारी मौजूद रहे।




