बुलंदशहर
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वर्गीय अनिल शर्मा को अर्पित की भावपूर्ण श्रद्धांजलि

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बुलंदशहर। विधानसभा शिकारपुर के ग्राम रानऊ स्थित अवंतिका फार्म हाउस पर माननीय मुख्यमंत्री YogiAdityanath जी के साथ शिकारपुर के विधायक एवं पूर्व राज्यमंत्री स्वर्गीय अनिल शर्मा जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर स्वर्गीय अनिल शर्मा जी के राजनीतिक एवं सामाजिक योगदान को स्मरण करते हुए उनके निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की गई। मुख्यमंत्री जी ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने हेतु ईश्वर से प्रार्थना की।



