ललितपुर

 चमत्कारी संकट मोचन हनुमान मंदिर पर अखण्ड रामायण पाठ का शुभारम्भ

भाजपा जिलाध्यक्ष ने विधि विधान से पूजन कर किया अखण्ड रामायण पाठ का शुभारम्भ

दानदाता एवं धर्मप्रेमियों का लग रहा तांता
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ललितपुर। सिविल लाईन क्षेत्रपाल मंदिर के पीछे स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर पर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वर्ष 2025 की विदाई तथा नववर्ष 2026 के आगमन के उपलक्ष्य में श्रीराम चरितमानस का अखण्ड पाठ का शुभारम्भ भाजपा जिलाध्यक्ष पं.हरिश्चन्द्र रावत द्वारा विधि विधान एवं पूजन के साथ अखण्ड रामायण पाठ का शुभारम्भ किया गया। अखण्ड रामायण पाठ बामौरकलां (शिवपुरी) के शास्त्री पं.मदन चौबे की संगीतमय मण्डली द्वारा प्रारम्भ कर दिया गया है। जिसकी पूर्ण आहूति एवं प्रसाद वितरण तथा सम्मान समारोह 01 जनवरी 2026 को विधि विधान के साथ संपन्न होगा। वहीं मंदिर समिति के प्रबन्धक / वरिष्ठ पत्रकार पं.महेश प्रसाद शर्मा ने समस्त श्रद्धालुओं/भक्तगणों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर धर्मलाभ उठाने की अपील की है। इस कार्य को संपन्न कराने के लिये प्रेस क्लब अध्यक्ष पं.राजीव बबेले सप्पू, मनोज जैन (गुडडू) तथा वार्ड पार्षद कुन्दन पाल के अलावा सुरेन्द्र पाल रिंकू आदि का भरपूर सहयोग प्राप्त हो रहा है। अखण्ड रामायण पाठ के लिये श्रद्धालुओं एवं दानदाताओं के द्वारा श्रद्धाभाव से दान दिया जा रहा है। वहीं पं.मदन चौबे बामौरकलां (शिवपुरी) की संगीतमय अखण्ड पाठ को सुनने के लिये श्रद्धालुओं का तांता लगा है। वहीं प्रेस क्लब अध्यक्ष पं.राजीव बबेले सप्पू तथा वार्ड पार्षद कुन्दन पाल, मनोज जैन आदि का भरपूर सहयोग मिल रहा है। वहीं मंदिर प्रबन्धक/वरिष्ठ पत्रकार पं.महेश प्रसाद शर्मा ने बताया कि नववर्ष के तथा जनमानस के हितार्थ यह कार्यक्रम प्रतिवर्ष कराया जाता है। इस कार्य में सुरेन्द्र पाल उर्फ रिंकू का विशेष सहयोग रहता है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button