कानपुर

कोआपरेटिव इस्टेट औद्योगिक क्षेत्र में ‘बी.एच.पी. सेल्स’ का भव्य शुभारम्भ हुआ

जे.एस.ए. ई- कार्ट लोडर एवं स्टार-जेड-4 पैसेंजर ई रिक्शा के अधिकृत डिस्ट्रीब्यूशन प्रतिष्ठान की हुई शुरुआत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कानपुर : कोआपरेटिव इस्टेट औद्योगिक क्षेत्र में उद्यमियों एवं व्यापारियों के लिए एक नया और महत्वपूर्ण अवसर जुड़ गया है। कोआपरेटिव इस्टेट कार्यालय परिसर के बाहर प्रसिद्ध आटोमोबाइल ब्राण्ड जे.एस.ए. के ई- कार्ट लोडर एवं स्टार-जेड-4 पैसेंजर ई रिक्शा वाहन के डिस्ट्रीब्यूशन के लिए अधिकृत नवीन प्रतिष्ठान ‘बी.एच.पी. सेल्स’ का भव्य शुभारम्भ मुख्य अतिथि एवं कोआपरेटिव इस्टेट के चेयरमैन विजय कपूर ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर कोआपरेटिव इस्टेट के वाइस-चेयरमैन एवं जे.एस.ए. के डायरेक्टर श्री सुरेश पुरी तथा संत निरंकारी मंडल, कानपुर के प्रमुख संयोजक एवं जे.एस.ए. के एम.डी. श्री सुशील कुमार पुरी की गरिमामयी उपस्थिति रही। दोनों विशिष्ट अतिथियों की मौजूदगी ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया।
कार्यक्रम में आयोजकों एवं प्रतिष्ठान से जुड़े प्रतिनिधियों द्वारा मुख्य अतिथि विजय कपूर का आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर श्री विजय कपूर ने नवीन प्रतिष्ठान का अवलोकन किया तथा ‘बी.एच.पी. सेल्स’ के सफल एवं समृद्ध संचालन के लिए संचालकों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि कोआपरेटिव इस्टेट जैसे प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र में नए प्रतिष्ठानों एवं व्यवसायिक गतिविधियों का विस्तार क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को मजबूती प्रदान करता है तथा व्यापार एवं रोजगार के नए अवसर भी सृजित करता है। जे.एस.ए. के एम.डी. सुशील कुमार पुरी ने उपस्थित लोगों को स्टार-जेड-4 वाहन की विशेषताओं की जानकारी देते हुए बताया कि इस वाहन की प्रमुख विशेषताओं में इसकी 6+1 सीटिंग क्षमता, मजबूत चेसिस, दमदार बाडी और पावरफुल मोटर शामिल हैं। उन्होंने कहा कि वाहन को उपयोगिता, मजबूती और भरोसेमंद प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है, जिसके कारण यह अपने सेगमेंट में ग्राहकों के लिए एक उपयोगी विकल्प बन सकता है। उन्होंने बताया कि ‘बी.एच.पी. सेल्स’ के माध्यम से जे.एस.ए. स्टार-जेड-4 के डिस्ट्रीब्यूशन एवं उपलब्धता को और बेहतर बनाने का प्रयास किया जाएगा, जिससे कानपुर एवं आसपास के क्षेत्रों के ग्राहकों को वाहन के संबंध में जानकारी, खरीद एवं संबंधित सुविधाएं आसानी से उपलब्ध हो सकें। कार्यक्रम में उपस्थित व्यापारियों एवं उद्यमियों ने भी नवीन प्रतिष्ठान के शुभारम्भ पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रतिष्ठान के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उपस्थित अतिथियों ने आशा व्यक्त की कि ‘बी.एच.पी. सेल्स’ शीघ्र ही ग्राहकों के बीच अपनी विश्वसनीय पहचान स्थापित करेगा और जे.एस.ए. के वाहन को कानपुर के बाजार में बेहतर पहुंच प्रदान करेगा। इस अवसर पर प्रमुख रूप से जुगल किशोर, संजीव कुमार, अरुण जैन, चंदन अचन्तानी, राजेश सिंह,सीताराम शुक्ला, हरीश मारवाह, दीपक बक्शी, मनोज उत्तम, सहज अरोड़ा सहित बड़ी संख्या में व्यापारी, उद्यमी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button