किआ की तीन नई गाड़ियों की प्री-बुकिंग शुरू

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
नई दिल्ली। किआ इंडिया ने कैरेंस सीएनजी, कैरेंस क्लैविस सीएनजी और कार्निवल लिमोज़ीन हाइब्रिड की प्री-बुकिंग शुरू कर दी है। ग्राहक इन मॉडलों की बुकिंग किआ इंडिया के अधिकृत डीलर नेटवर्क के माध्यम से कर सकते हैं। कंपनी ने इनकी कीमतों की घोषणा जल्द करने की बात कही है।
कैरेंस और कैरेंस क्लैविस सीएनजी में फैक्ट्री-फिटेड 60 लीटर क्षमता वाला सीएनजी टैंक दिया गया है। दोनों मॉडल 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ छह-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स में उपलब्ध होंगे। कैरेंस सीएनजी प्रीमियम (O) ट्रिम, जबकि कैरेंस क्लैविस सीएनजी HTE और HTE (O) ट्रिम में आएगी। कमर्शियल और बी2बी ग्राहकों के लिए भी इनके अलग ट्रिम उपलब्ध होंगे।
वहीं, कार्निवल लिमोज़ीन हाइब्रिड में 1.6-लीटर टर्बो हाइब्रिड इंजन के साथ छह-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया गया है। यह लिमोजिन+ ट्रिम में उपलब्ध होगी। कंपनी के अनुसार, नई पेशकशों से उसके मल्टी-पावरट्रेन पोर्टफोलियो का विस्तार होगा और ग्राहकों को सीएनजी व हाइब्रिड जैसे अतिरिक्त विकल्प मिलेंगे।



