बरेली
हिंदी प्यार और संस्कार की भाषा : डॉ. रवि प्रकाश शर्मा

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। बहेड़ी केसर इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय हिंदी दिवस पर जागरूकता एवं प्रतियोगिता कार्यक्रम गणेश वंदना के साथ शुरू हुआ।
राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त प्रधानाचार्य डॉ. रवि प्रकाश शर्मा ने कहा कि हिंदी प्यार और संस्कार की भाषा है। दैनिक जीवन में सभी को अन्य भाषाओं के सम्मान के साथ अधिक से अधिक हिंदी का प्रयोग करना चाहिए। उप प्रधानाचार्य चंद्रभानु सिंह ने कहा कि 15 सितंबर 1949 को संविधान सभा ने हिंदी को राजभाषा घोषित किया था, शीघ्र ही यह राष्ट्रभाषा बनेगी।
इस दौरान हाईस्कूल के छात्र-छात्राओं के बीच शब्द प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शिक्षक शैलेश गंगवार, सुरेंद्र सिंह, सुधा पांडेय, जेपी वर्मा, सीता श्रीवास्तव और रेनू वाला ने प्रतियोगिता कराई। प्रथम चरण में सपना, अभिनव, अंकित आरिफ, दीपांशु, ऋषि, हंस, हर्षिता, सानिया, शिखा, पूजा और हर्ष का चयन किया गया। अंतिम चरण में सफल विद्यार्थियों को शब्द सम्मान से अलंकृत किया जाएगा।
वहीं विज्ञान संगोष्ठी में जनपद टॉपर सान्या ने प्रयागराज स्थित राज्य विज्ञान शिक्षा संस्थान में प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट योगदान दिया, इस पर प्रधानाचार्य ने टीम को पुरस्कृत किया। शिक्षक सत्यवीर ने हिंदी संकल्प दिलाया और प्रेरक प्रसंग सुनाए। कार्यक्रम का संचालन सतीश कुमार ने किया।



