बरेली
गणेश जन्मोत्सव पर आगरा से मंगवाई गई गणपति महाराज की प्रतिमा
अलमगीरगंज खंडसारी नाथ मंदिर में ढोल-नगाड़ों के बीच विराजे गणपति बप्पा

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। आलमगीरगंज स्थित बाबा खंडसारी नाथ मंदिर में श्री गणेश जन्मोत्सव पर गणेश जी की स्थापना धूमधाम से की गई।
आयोजक वरुण अग्रवाल ने बताया कि गणेश जी की प्रतिमा आगरा से मंगवाई गई है, जो श्रद्धालुओं में आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। इस दौरान एक प्रेस वार्ता भी आयोजित की गई, जिसमें आगामी कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। बताया गया कि आज शाम श्री राधा माधव संकीर्तन मंडल द्वारा भजन संध्या का आयोजन होगा। मंगलवार को सुंदरकांड पाठ और बुधवार को महाप्रदोष पूजन कराया जाएगा।
इस दौरान आशु अग्रवाल, लवलेश खंडेलवाल, नीरज अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, चंदन, सुबोध अग्रवाल, विशाल अग्रवाल, मोना, राम और मीडिया प्रभारी दिनकर शर्मा मौजूद रहे।




