भरत पुर
लावारिश प्रभुजी को अपनाघर आश्रम, भरतपुर भेजा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
भुसावर । राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-21 स्थित खेरली तिराहा व इसके आस-पास लावारिश अवस्था में घूम रहे एक लावारिश प्रभूजी को अपना घर सेवा समिति सदस्यों द्वारा बीती रात एम्बूलेंस द्वारा पुलिस की मदद से अपना घर आश्रम भरतपुर में भेजा गया ।
अपनाघर सेवा समिति भुसावर संरक्षक सीमा लवली व राजेंद्र मित्तल ने बताया खेरली मोड़ दुकानदार हमवीर सिंह चौधरी ने सूचना दी कि नेशनल हाइवे के गांव में खेरली मोड़ व छौकरवाडा इसके आस-पास पिछले कई दिनों से एक लावारिश घूम रहा है । जिसकी सूचना पर समिति संरक्षक डॉ आरएस पचहरा टीम के साथ मौके पर पहुॅचे और लावारिश प्रभूजी से जानकारी लेनी चाही। लेकिन प्रभूजी अपनी जानकारी पूरी तरह देने में असमर्थ रहे। हालांकि वे अपना नाम दीपक बता रहे थे। जिस पर उन्हें स्थानीय खेरली मोड़ थाना पुलिस की मदद से एम्बूलेंस द्वारा अपना घर आश्रम बझेरा भरतपुर में भेज दिया गया। इस मौके पर राजेंद्र,भागचंद मीणा, अशोक सेवक एवं थाना प्रभारी राजेश कसाना सहित पुलिसकर्मी मौजूद रहे।


