अमेठी
किसानों ने 13 ब्लॉकों में खंड विकास अधिकारीयों के माध्यम से सीएम को भेजा ज्ञापन
खाद-बीज की मिलावट, बिजली कटौती और छुट्टा पशुओं से परेशान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमेठी। भारतीय किसान संघ ने मंगलवार को जनपद के सभी 13 ब्लॉकों में खण्ड विकास अधिकारियों के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। किसानों ने कई गंभीर मुद्दे उठाए। खाद, बीज और कृषि रसायनों में मिलावट से फसलें प्रभावित हो रही हैं। छुट्टा पशुओं की समस्या बढ़ती जा रही है। सिंचाई व्यवस्था खराब है। बिजली की कटौती से खेती प्रभावित हो रही है।
किसानों की प्रमुख मांगें हैं – समय पर गुणवत्तापूर्ण खाद-बीज की उपलब्धता। खराब राजकीय नलकूपों और नहरों की मरम्मत। मनरेगा से सिंचाई नालियों की नियमित सफाई। रबी फसलों के लिए दिन में निर्बाध बिजली आपूर्ति।
संघ ने अधिकारियों और कर्मचारियों के नियमित प्रशिक्षण की मांग भी की। इससे वे किसानों की समस्याओं को गंभीरता से लेंगे और सेवा भाव से काम करेंगे। कार्यक्रम में जिला मंत्री ओम प्रकाश मिश्र, मुन्ना दुबे महेंद्र प्रताप पाठक, राणा प्रताप सिंह बृजेश मिश्र, समेत कई पदाधिकारी मौजूद थे। किसान संगठन ने चेतावनी दी है कि समस्याओं का जल्द समाधान न होने पर प्रदेशव्यापी आंदोलन किया जाएगा।

