मथुरा

व्यापारियों ने नगर मजिस्ट्रेट सी की ध्वनि प्रदूषण रोकने की मांग

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

मथुरा। धार्मिक स्थलों पर लगे लाउडस्पीकर, नगर में निकलने वाले विभिन्न डोले, शोभायात्रा व अन्य प्रकार के ध्वनि प्रदूषण से परेशान होकर नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के नगर अध्यक्ष सुनील अग्रवाल के नेतृत्व में व्यापारियों ने नगर मजिस्ट्रेट अनुपम मिश्रा से मुलाकात की। व्यापारियों ने उच्च न्यायालय के आदेश का पालन करने व इस ध्वनि प्रदूषण से होने वाले नुकसान व परेशानी को देखते हुए इन पर लगाम लगाने की गुहार लगाई, जिस पर नगर मजिस्ट्रेट द्वारा तीन दिन के अंदर संबंधित विभागों के साथ डीजे संचालकों व ध्वनि विस्तारक यंत्रों का काम करने वालों के साथ बैठक कर यथोचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया। प्रतिदिन नगर में इन तेज ध्वनि के साथ निकलने वाले आयोजनों के कारण जहां व्यापारियों का दुकान पर बैठना मुश्किल हो गया है, वहीं दुकानों पर रखा हुआ सामान गिर जाता है टूट जाता है। हॉस्पिटल, डॉक्टर व अन्य बीमार व्यक्तियों, जिनका मकान व दुकान मुख्य मार्गों पर है, उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है। विशेष रूप से नगर के मध्य में पुरानी आबादी वाले मकानों पर तेज आबाज बजाने पर कंपन जैसी स्थिति हो जाती है। इस सबसे परेशान होकर व्यापारियों द्वारा नगर मजिस्ट्रेट के समक्ष यह मुद्दा उठाया गया। प्रतिनिधि मंडल में नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के महानगर अध्यक्ष सुनील अग्रवाल, महामंत्री शशिभानु गर्ग, सुनील साहनी, उपाध्यक्ष राजनारायण गौड, सहमहामंत्री श्री भगवान चतुर्वेदी, युवा नगर अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button