पाकुड़

डीसी मनीष कुमार एवं डीपीआरओ प्रीति लता मुर्मू ने विभिन्न बूथों का लिया जायजा

DC Manish Kumar and DPRO Preeti Lata Murmu inspected various booths.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 के तहत राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप तैयारियां अंतिम चरण में हैं। बाजार समिति, पाकुड़ स्थित डिस्पैच सेंटर से मतदान दलों को रवाना करने के बाद जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त मनीष कुमार एवं उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रीतिलता मुर्मू ने नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बूथ संख्या 15/1, 15/2, 16/1, 16/2, 17/1 एवं 17/2 का दौरा कर वहां उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने पेयजल, बिजली आपूर्ति, शौचालय, रैंप सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की जांच की, ताकि मतदान प्रक्रिया सुगम, व्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने मतदान दलों से उपलब्ध कराई गई सुविधाओं के संबंध में फीडबैक भी लिया, जिस पर सभी ने संतोष व्यक्त किया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी मतदान सुनिश्चित करना सभी कर्मियों की प्राथमिक जिम्मेदारी है। गौरतलब है कि नगर परिषद क्षेत्र के कुल 42 मतदान केंद्रों पर 23 फरवरी 2026 को प्रातः 7 बजे से मतदान प्रारंभ होगा। सभी मतदान दल संबंधित केंद्रों पर पहुंच चुके हैं। निरीक्षण के दौरान सहायक निर्वाची पदाधिकारी त्रिभुवन कुमार सिंह एवं कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद अमरेन्द्र कुमार चौधरी भी उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button