पाकुड़

विधायक निसात आलम ने सबाजपुर-भवानीपुर का दौरा किया, ग्रामीणों से की सीधी संवाद और विकास योजनाओं पर चर्चा

MLA Nisat Alam visited Sabajpur-Bhawanipur, interacted directly with villagers and discussed development plans.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र की माननीय विधायक मोहतरमा निसात आलम ने आज दिनांक 7 अप्रैल 2026 को सदर प्रखण्ड अन्तर्गत पंचायत सबाजपुर और भवानीपुर के विभिन्न गांवों का दौरा किया। इस अवसर पर विधायक ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए क्षेत्र के समग्र विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करना उनकी प्राथमिकता है, ताकि आम जनता को बेहतर चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध हो सकें। दौरे के दौरान विधायक ने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनी और संबंधित अधिकारियों तथा जनप्रतिनिधियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने SIR (सर्वे/पंजीकरण संबंधित प्रक्रिया) के महत्व पर भी लोगों को जागरूक किया और कहा कि किसी भी नाम या विवरण में त्रुटि होने पर समय रहते सुधार कराना चाहिए। इस दौरान जिला अध्यक्ष श्री कुमार सरकार, प्रखंड अध्यक्ष मानसारुल हक, विधायक प्रतिनिधि गुलाम अहमद उर्फ बकुल, जिला कोषाध्यक्ष असद हुसैन, प्रखंड पर्यवेक्षक अशोक दास, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष शाहीन परवेज, देबू विश्वास, BLA ट्रेनर सरफराज अहमद, मोरसलीम खान, युवा जिला अध्यक्ष बिलाल शेख, मिरजाहन विश्वास, रामविलास महतो, फरमान आली, जोहारूल इस्लाम, नजरुल हक, मुखिया जियाउर रहमान, मनसूर शेख, नईमुद्दीन शेख, नजरुल शेख सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। विधायक ने ग्रामीणों के साथ संवाद करते हुए क्षेत्रीय विकास, स्वास्थ्य सुधार और प्रशासनिक प्रक्रियाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने का संदेश दिया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button