बरेली

टीकाकरण हर बच्चे का अधिकार और हर अभिभावक की जिम्मेदारी : सीऍमओ

टीका उत्सव रैली तथा जागरूकता वाहन रवाना 

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भोजीपुरा में आयोजित हुआ टीका उत्सव 
                                                                   
नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली जनपद में दिसम्बर माह टीका उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है | इसी क्रम में  बुधवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विश्राम सिंह के निर्देशन में  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भोजीपुरा में जागरूकता  कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसके तहत टीका उत्सव रैली तथा जागरूकता वाहन को जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ प्रशांत रंजन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया । जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि यह प्रचार वाहन  बैकुंठपुर, मिर्ज़ापुर तथा रमपुरामाफ़ी आदि गाँव का भ्रमण कर लोगों को  इसके साथ ही रोस्टर के अनुसार प्रचार वहां अन्य सीएचसी के विभिन्न ग्रामीण इलाकों से गुजरेगा
मुख्य चिकत्सा अधिकारी डॉ विश्राम सिंह ने बताया कि जो बच्चे किन्ही कारणों से नियमित टीकाकरण से छूट गये हैं उन्हें टीकों से आच्छादित करने के उद्देश्य  स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं द्वारा लोगों को  जागरूक किया जा रहा है !
डॉ.रंजन ने बताया कि टीका 12 जानलेवा बीमारियों से तो बचाता है  साथ ही प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है कुपोषण से बचाता है ,टीकाकरण पूर्णतया नि:शुल्क है और 12 जानलेवा बीमारियों से सुरक्षा दिलाता है उन्होंने कहा “एक भी टीका छूटा, सुरक्षा चक्र टूटा – टीकाकरण हर बच्चे का अधिकार और हर अभिभावक की जिम्मेदारी है ।”
इस अवसर पर श्रीमती शालिनी बिष्ट सीएसओ (गावी), प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ सतीश कुमार चौधरी, धर्मेंद्र चौहान (वैक्सीन कोल्ड चैन मैनेजर) यूएनडीपी, मुकेश कुमार (स्वास्थ्य पर्यवेक्षक) व समस्त स्टाफ उपस्थित रहा ।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button