बेतुल

बैतूल घटिया निर्माण का गढ़ बना सारणी नगर पालिका

सारणी नगर पालिका के ठेकेदारों को इंजीनियर पूरा समर्थन है

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
सारनी : सारनी के जय स्तंभ चौक पर नगरपालिका क्षेत्र में चल रहे पेवर ब्लॉक निर्माण कार्य में लगातार लापरवाही और गुणवत्ताहीन निर्माण की तस्वीरें सामने आ रही हैं। ठेकेदार द्वारा किए जा रहे कार्य में मानकों की अनदेखी साफ देखी जा सकती है, जिससे न केवल प्रशासन को आर्थिक क्षति हो रही है, बल्कि आमजन को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पिछले दिनों वार्ड नंबर 29 में भी कुछ दिन पहले लगाई गई पर ब्लॉक पैर पैर रखने से धसने लगी जिसमें एक रहवासी की कर भी गड्ढे में धस गई थी।स्थानीय लोगों के अनुसार निर्माण स्थल पर ना तो इंजीनियर समय पर उपस्थित रहते हैं और ना ही टाइम कीपर। यह दर्शाता है कि ठेकेदार और संबंधित अधिकारियों की मिलीभगत से काम को बिना निगरानी के अंजाम दिया जा रहा है। निर्माण में प्रयुक्त पेवर ब्लॉक की फिटिंग और लेवलिंग में भारी अनियमितता है, जिससे आगामी समय में सड़क या पैदल पथ पर दरारें और धंसने की संभावना बढ़ जाती है।
सवाल यह भी उठता है कि जनता के टैक्स के पैसों से जब विकास कार्य किए जा रहे हैं, तो उसकी गुणवत्ता सुनिश्चित करना प्रशासन का दायित्व क्यों नहीं निभाया जा रहा?
जनता ने मांग की है कि इस मामले की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए और दोषी ठेकेदार व अधिकारियों पर कार्यवाही की जानी चाहिए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की अनियमितताएं रोकी जा सकें।
अगर प्रशासन ने जल्द ध्यान नहीं दिया, तो यह घटिया निर्माण जल्द ही जर्जर हो जाएगा और इसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ेगा।” – स्थानीय निवासी
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button