बरेली

डॉ. सुषमा गौडियाल ने पत्रकारों से किया आत्मीय संवाद, दीपावली की शुभकामनाएं दीं

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग, भारत सरकार की सदस्य डॉ. सुषमा गौडियाल ने पत्रकार बंधुओं से परिचयात्मक संवाद कर दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
इस अवसर पर उन्होंने भावुक संबोधन में कहा कि मैं आपके समक्ष आयोग की सदस्य के रूप में नहीं, बल्कि एक बहन और बेटी के रूप में उपस्थित हुई हूं। उन्होंने कहा कि बचपन से ही उन्होंने सफाई कर्मचारियों की पीड़ा और दर्द को महसूस किया है तथा उनके सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों के लिए कार्य करना उनका संकल्प है। 8 सितंबर से कार्यभार संभालने के बाद किए गए कार्यों का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि सीतापुर में सीवर सफाई के दौरान स्व. अशोक वाल्मीकि की मृत्यु के उपरांत उनके परिवार को 30 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दिलाने में महत्वपूर्ण पहल की गई। इसके अतिरिक्त मुरादाबाद रेलवे स्टेशन, इज्जतनगर रेलवे स्टेशन, महाराणा प्रताप जिला संयुक्त चिकित्सालय एवं सिटी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर सफाई मित्रों की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा संबंधित अधिकारियों एवं अधीनस्थ कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों का सम्मान, सुरक्षा और उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना ही आयोग के प्रति उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button