पाकुड़

जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति की गई बैठक

District level monitoring committee meeting

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना मौसम रबी 2024-25 के अनुश्रवण हेतु जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में फसल बीमा कम्पनी के जिला प्रतिनिधि द्वारा बताया गया कि बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना रबी 2024-2025 के अन्तर्गत कुल आवेदनों की संख्या 3974 है, जिसका बीमित क्षेत्रफल 1137.01 हे० है। चना में कुल 444 आवेदन प्राप्त हुए, जिसका बीमित क्षेत्रफल 162.56 हेक्टेयर हैं। सरसों-राई में कुल 539 आवेदन प्राप्त हुए, जिसका बीमित रकबा 205.50 हे० हैं। आलु में क 930 आवेदन प्राप्त हुए, जिसका बीमित क्षेत्रफल 149.15 हे० है। गेहुं में कुल 2061 आवेदन प्राप्त हुए जिसका बीमित क्षेत्रफल 619.80 हे० हैं। उपायुक्त मनीष कुमार के द्वारा बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के व्यापक प्रचार- प्रसार का निर्देश जिला सहकारिता पदाधिकारी को दिया गया। जिला सहकारिता पदाधिकारी, पाकुड़ के द्वारा बताया गया कि खरीफ 2025 में पाकुड़ जिला के कुल 93025 किसानों को बीमा से आच्छादित करने का निर्देश सरकार द्वारा प्राप्त हुआ है। इसे प्रखंडवार विभाजित करते हुए सभी सहकारिता प्रसार पदाधिकारियों का लक्ष्य निर्धारित कर दिया गया है। साथ ही सभी लैम्पस के अध्यक्षों/ सदस्य सचिवों को भी फसल बीमा हेतु निर्देश दिया जा चुका है। उपायुक्त द्वारा बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु दिनांक 25 जुलाई को जिला स्तरीय खरीफ कार्यशाला के आयोजन का निर्देश जिला सहकारिता पदाधिकारी को दिया गया। इस बैठक में अपर समाहर्ता, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक, झारखण्ड, राज्य सहकारी बैंक के प्रतिनिधि तथा बजाज एलयांज जेनरल इंश्योरेंस के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button