गोड्डा

महानवमी पर हटिया चौक दुर्गा मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

भक्तों की भीड़ से गूंजा परिसर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा। महानवमी के पावन अवसर पर शहर के प्रसिद्ध हटिया चौक स्थित दुर्गा मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों का तांता लगा रहा और “जय माता दी” के जयकारों से पूरा इलाका भक्तिमय हो उठा। भक्तों ने विधि-विधान से मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। विशेष रूप से महिलाओं और युवाओं में पूजा को लेकर खास उत्साह देखने को मिला। मंदिर को आकर्षक फूलों और रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया था, जिससे माहौल और भी भव्य नजर आया। भीड़ को देखते हुए प्रशासन और पूजा समिति द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। मंदिर परिसर में पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ स्वयंसेवक भी व्यवस्था संभालते नजर आए, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई। वहीं, शाम के समय आरती के दौरान श्रद्धालुओं की संख्या और भी बढ़ गई, जिससे पूरा मंदिर परिसर खचाखच भर गया। महानवमी के इस अवसर पर भक्तों की आस्था और श्रद्धा देखते ही बन रही थी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button