अमरोहा

महेश नवमी पर अमरोहा में निकली शोभायात्रा

महेश्वरी समाज ने निकाली भगवान भोलेनाथ की यात्रा, जगह-जगह फूलों से स्वागत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

अमरोहा : महेश नवमी के अवसर पर बुधवार को महेश्वरी समाज की ओर से भगवान भोलेनाथ की शोभायात्रा निकाली गई। महेश्वरी सभा, महेश्वरी महिला मंडल और महेश्वरी युवा मंडल ने मिलकर इस यात्रा का आयोजन किया।

यात्रा शुरू होने से पहले बड़े बाजार की धर्मशाला में भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक और महाआरती की गई। शोभायात्रा बड़े बाजार से शुरू होकर कोतवाली, बसावन गंज, गुजरी, बाजार कटरा, बेगम सराय और शफात पोता होते हुए कोट चौराहा से आर्य समाज मंदिर तक पहुंची।

मार्ग में लोगों ने फूलों से यात्रा का स्वागत किया। कई स्थानों पर श्रद्धालुओं को शरबत भी पिलाया गया। महेश्वरी समाज के पुरुष, महिलाएं और बच्चे बड़ी संख्या में यात्रा में शामिल हुए। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा।

यात्रा में समाज के प्रमुख लोगों में आलोक महेश्वरी, नीता महेश्वरी, अध्यक्ष संजीव धूत, सचिव राहुल लदडा, कोषाध्यक्ष आलोक लदडा, संरक्षक दिवेश बाहेती, राहुल चांडक, मनोज झंवर, शिखा महेश्वरी, निधि घूत, पूनम खटोड़, रीना घूत, सचिन मालीवाल, आशीष मालीवाल, विकास महेश्वरी, विनय लाखोटी, हर्ष महेश्वरी, वरुण महेश्वरी और रश्मि घूत सहित अन्य लोग उपस्थित रहे

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button