झुंझुनू

पं दीनदयाल उपाध्याय अन्तोदय संबल पखवाड़ा के तहत नेवरी में लगा शिविर 

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
झुंझुनूं चंवरा। पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़ा के तहत बुधवार को ग्राम पंचायत नेवरी में शिविर का आयोजन किया गया। अतिरिक्त विकास अधिकारी पूर्णाराम मेघवाल ने बताया कि शिविर में 12 विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने जनता को अपने-अपने विभाग की योजनाओं की संपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शिविर में राजस्व विभाग द्वारा सीमा ज्ञान 1, पत्थर गढी 1, स्वत नामांतरण 3, रास्ता प्रकरण 2 आदि लंबित मामलों का निस्तारण किया गया। पंचायत राज विभाग द्वारा पखवाड़ा अवधि में तैयार 30 पट्टे वितरण किए गए। कृषि विभाग ने 45 मृदा नमूनो का संग्रहण किया तथा 23 मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरण किए। वहीं कृषि विभाग को सूक्ष्म सिंचाई योजना के तहत दो ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए। शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा 73 मरीजों को स्वास्थ्य लाभ दिया गया। पशु स्वास्थ्य विभाग द्वारा 9 पशुपालक लाभान्वित हुए। इस प्रकार अलग-अलग विभागों द्वारा अपने-अपने कार्य किए गए। शिविर में सरपंच सुनीता कंवर ने अधिकारियों और कर्मचारियों को सहयोग देकर लोगों के कार्य करवाए। समाजसेवी नरपत सिंह शेखावत ने अभियान में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। नरपत सिंह शेखावत ने विद्युत विभाग को 11 केवी लाइन के नीचे खड़े पेड़ों को कटवाने के लिए कहा जिस पर विद्युत विभाग के जेईएन ने शनिवार तक पेड़ कटवाने का आश्वासन दिया।शिविर में राजस्व विभाग से नायब तहसीलदार सुरेंद्र कुड़ी, ग्राम पंचायत विभाग से अतिरिक्त विकास अधिकारी पूर्णाराम मेघवाल, सहायक विकास अधिकारी निहालचंद, नेवरी ग्राम विकास अधिकारी सुनील सिंह, कनिष्ठ सहायक मुकेश कुमार सैनी, कंप्यूटर ऑपरेटर सोहनलाल, गुढा ग्राम विकास अधिकारी बनवारी लाल कुमावत, जलदाय विभाग के एईएन अनूप अग्रवाल, शिक्षा विभाग से श्रवण कुमार, कृषि विभाग से रघुनाथ धायल, विद्युत विभाग से मुकेश जाखड़, वन विभाग से सुरेश वर्मा, चिकित्सा विभाग से गोविंदराम शर्मा, हरीराम गुर्जर, समाज कल्याण विभाग से सुनीता ढाका सहित कई अधिकारी कर्मचारी और ग्रामीण मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button