कानपुर

गोल्डन लायनेस क्लब अनमोल B2 द्वारा भव्य डांडिया मीटिंग का आयोजन हुआ

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

कानपुर : गोल्डन लायनेस क्लब अनमोल B2 द्वारा भव्य डांडिया उत्सव का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट अनीता गर्ग व पूर्व जिला प्रेसिडेंट बरखा खन्ना विशिष्ट अतिथि रही। आपको बता दे कि क्लब की सदस्यों और उपस्थित महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में सज-धज कर गरबा और डांडिया की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। डीजे की धुनों पर देर शाम तक सभी ने गरबा का आनंद लिया। इस अवसर पर बेस्ट डांडिया ड्रेस, बेस्ट डांस जैसे आकर्षक पुरस्कार भी वितरित किए गए। क्लब की संरक्षक हेमलता शर्मा ने बताया कि इस तरह के आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को एक मंच प्रदान करना,आपसी एकता को बढ़ावा देना और भारतीय संस्कृति को जीवंत रखना है। क्लब की सदस्यों ने रंग-बिरंगे परिधानों में मनमोहक डांडिया नृत्य प्रस्तुत किए तथा हाउजी व अन्य मनोरंजक गतिविधियों ने कार्यक्रम को और भी यादगार बना दिया। इस अवसर पर डिस्टिक सेक्रेट्री सविता,जिला कोषाध्यक्ष सुभद्रा सक्सेना, जोन चेयरपर्सन एकता शर्मा, रीजन चेयरपर्सन मंजू गोयल, क्लब अध्यक्षा मोनिका अग्रवाल, सचिव अंजली अवस्थी, कोषाध्यक्ष रेनू गोयनका, मुख्य सलाहकार ममता श्रीवास्तव, सांस्कृतिक चेयरपर्सन रीतू जैन, कविता, मनीषा गुप्ता, गरिमा अवस्थी प्रिया अवस्थी, रेखा गुप्ता, मंजू श्रीवास्तव, पूनम पांडे, मंजू पांडे, शांभवी, सीमा शुक्ला, डॉ मधु भार्गव, नमिता भारतीय, प्रेम कौर, माधुरी निगम, काजल सहित क्लब की सदस्य मौजूद रही।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button