कैराना

झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर रुपये मांगने के आरोप में दो गिरफ्तार

 कैराना के मोहम्मदपुर राई गांव का मामला, रुपये न देने पर परिवार के बच्चों को नुकसान पहुंचाने की भी दी थी धमकी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

कैराना। झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर रुपये मांगने और रकम नहीं देने पर परिवार के बच्चों को नुकसान पहुंचाने की धमकी देने के मामले में कैराना पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ शुरू कर दी है और मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, गांव मोहम्मदपुर राई निवासी फैसल पुत्र रशीद ने 23 अक्टूबर को कैराना थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि गांव के उस्मान पुत्र अनीस, बुंदू, आरिफ और मुजम्मिल पुत्रगण नसीम उसके कारोबार के चलते उससे रुपये मांग रहे थे। रुपये देने से इन्कार करने पर उसे झूठे मुकदमों में फंसाने और परिवार के बच्चों को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी गई। पीड़ित ने पूर्व में भी झूठे मुकदमे में फंसाने का डर दिखाकर रुपये वसूलने का आरोप लगाया था। आरोप है कि रकम देने के लिए उस पर लगातार दबाव बनाया जा रहा था। तहरीर के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। रविवार को पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान कैराना पुलिस ने मामले में वांछित आरिफ पुत्र नसीम और मुजम्मिल पुत्र नसीम, निवासी गांव मोहम्मदपुर राई, को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपितों से पूछताछ के आधार पर मामले की जांच आगे बढ़ाई जा रही है। मामले में शामिल अन्य आरोपितों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है। पुलिस ने बताया कि प्रकरण में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button