डीलिया आम ने जीता पुलिस पब्लिक मैत्री सद्भावना फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बोकारो। नावाडीह प्रखंड ऊपरघाट कंजकिरो पंचायत अंतर्गत तारकेश्वर महतो ग्रामीण स्टेडियम पिलपिलो में बोकारो पुलिस एवं आदर्श ग्राम विकास समिति के संयुक्त तत्वाधान में तीन दिवसीय पुलिस पब्लिक मैत्री सद्भावना फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन फाइनल मैच के साथ शुक्रवार को हो गया। फाइनल मैच शहरिया बनाम डीलिया आम के बीच खेला गया। खेल में दोनों टीमों ने अच्छी प्रदर्शन करते हुए डीलिया आम ने शहरिया टीम को 3-0 से पराजित करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया | इसे पूर्व लड़कियों का प्रदर्शनी मैच खेला गया । फाइनल मैच के मुख्य अतिथि बोकारो उपायुक्त अजय नाथ झा, बोकारो पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह, बोकारो उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार, कमाडेंट सीआरपीएफ 154 बटालियन सुनील कुमार, सार्जेंट मेजर प्रणव कुमार,बेरमो एसडीपीओ वशिष्ठ नारायण सिंह, बेरमो एसडीएम मुकेश मछुआ, बेरमो डीएसपी नवल किशोर सिंह, नावाडीह प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रशांत कुमार हेंब्रम, पेंक – नारायणपुर थाना प्रभारी नीतिश कुमार, बोकारो थर्मल थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर पिंकू कुमार यादव, नावाडीह थाना प्रभारी अमित कुमार सोनी आदि पुलिस जवानों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए फाइनल मैच का शुरुआत किया । प्रतियोगिता के समापन समारोह में बोकारो उपायुक्त अजय नाथ झा, बोकारो पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह ने विजेता टीम को बड़ा कप व उप विजेता टीम को छोटा कप देकर सम्मानित किया। उपायुक्त अजय नाथ झा ने कहा कि नावाडीह प्रखंड ऊपरघाट कंजकिरो पंचायत अंतर्गत पिलपिलो तारकेश्वर महतो ग्रामीण स्टेडियम में आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि खेल न केवल युवाओं को अनुशासन सिखाता है, बल्कि समाज में अमन-शांति, भाईचारा और खुशहाली का संदेश भी देता है। तारकेश्वर महतो ग्रामीण स्टेडियम के चारों तरफ स्ट्रीट लाइट लगाने की घोषणा भी किया। बोकारो पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह ने कहा कि यह टूर्नामेंट पुलिस और आमजन के बीच विश्वास और सहयोग को बढ़ावा देने के लिए आयोजित किया गया था। हमें उम्मीद है कि यह टूर्नामेंट युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित करेगा और उन्हें समाज में सकारात्मक भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहित करेगा। इस टूर्नामेंट का उद्देश्य पुलिस और आमजन के बीच की दूरी को कम करना और युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित करना था। टूर्नामेंट में भाग लेने वाली टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया। पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह ने सभी थाना प्रभारी व ग्रामीणों को टूर्नामेंट सफल होने पर बधाई व शुभकामनाएं भी दिया। इस अवसर पर ग्रामीण महिलाएं और पुरुष शामिल थे।




