सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा हटवाने गई राजस्व टीम पर हमला,अतिक्रमणकारियों ने गाड़ियों में तोड़फोड़ की
नायब तहसीलदार और लेखपाल को चोटें आई

नगर पालिका गौरीगंज के वार्ड न०13माधवपुर का है प्रकरण
नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
अमेठी। नगर पालिका गौरीगंज के अन्तर्गत वार्ड न13में ग्राम समाज की जमीन पर अवैध अतिक्रमण को हटाने गई राजस्व टीम को अतिक्रमण कारियों के कड़े विरोध का सामना करना पड़ा। अतिक्रमण कारियों की ओर से नायब तहसीलदार और राजस्व टीम पर हमला बोल दिया गया। सरकारी गाड़ियों में भी तोड फोड़ की। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डी एम संजय चौहान और पुलिस अधीक्षक ने वार्ड नं 13में पुलिस फोर्स तैनात कर दी है। प्रशासन गुरुवार को बड़ी टीम और बड़ी मात्रा में पुलिस फोर्स के साथ सरकारी जमीन पर कब्जा हटवाने की तैयारी में लगा हुआ है।
एस डी एम प्रीति तिवारी के नेतृत्व में राजस्व टीम बुधवार को वार्ड नंबर 13, माधवपुर में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा हटवाने गई थी। उदयभान सिंह और उनके परिवार के लोगों ने अवैध कब्जा किया है। राजस्व टीम ने जैसे ही अवैध कब्जे को हटवाने का काम शुरू किया, अतिक्रमणकारी परिवार के लोग टीम से भिड़ गए,गाली गलौज, मारपीट पर उतारू हो गए।टीम के साथ गई सरकारी गाड़ियों को भी तोड़ने की कोशिश की। हमले में नायब तहसीलदार और लेखपाल को चोटें भी आईं हैं।
एस डी एम प्रीति तिवारी ने बताया कि मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है। अब बड़ी टीम भेजकर फोर्स के साथ अवैध कब्जे को हटवाया जाएगा। अवैध कब्जा उदयभान सिंह और उनके परिवार के लोगों ने किया है।

