बरेली

युवक की गैर इरादतन हत्या में पिता-पुत्रों समेत चार को 10 वर्ष कैद

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। मामूली कहासुनी की रंजिश में 11 वर्ष पूर्व युवक की आंखों में रेता डालकर, मारपीट कर गैर इरादतन हत्या करने के आरोपी थाना बारादरी के रबड़ी टोला निवासी मकसूद और उसके तीन पुत्र छोटा, दानिश, राशिद को परीक्षण में दोषी पाते हुए अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट संख्या- 3 अभय श्रीवास्तव ने प्रत्येक को 10 वर्ष सश्रम कारावास व 50-50 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनायी। जुर्माने से 1 लाख रुपये मृतक की मां नाहिद बेगम को बतौर मुआवजा दिये जाएंगे।
सरकारी वकील हेमेंद्र कुमार सिंह व राजेश्वरी गंगवार ने बताया कि रबड़ी टोला निवासी नाहिद बेगम ने थाना बारादरी में तहरीर देकर बताया था कि उसके बेटे सैफुल इस्लाम (35) से पड़ोसी छोटा, दानिश व राशिद से घर में पत्थर फेंकने पर 22 नवम्बर 2015 को शाम 4 बजे कहासुनी हुई थी। इसकी शिकायत थाने पर की थी। इससे यह लोग रंजिश मानने लगे। वह और उसका पुत्र 23 नवंबर 2015 की सुबह 10 बजे सैटेलाइट स्थित अपने कार्यालय को जा रही थी तब छोटा, दानिश, राशिद और इनके पिता मकसूद अपने हाथों में डंडे लाठी लेकर आ गये पुत्र को लाठी-डंडों से व लात मुक्का से मारने लगे और आंखों में रेता डाल दिया जिससे मेरा पुत्र गिर गया, मैंने शोर मचाया तो गुलफाम व अन्य लोग आ गये।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button