खैरथल

जिला प्रभारी सचिव ने किया सीएचसी ततारपुर और गौशाला का निरीक्षण 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
खैरथल-तिजारा। जिला प्रभारी सचिव एवं संभागीय आयुक्त पूनम ने गुरुवार को सीएचसी ततारपुर एवं श्री किशनलाल शास्त्री धर्मार्थ गौशाला ततारपुर का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जिला प्रभारी सचिव ने अस्पताल बेड कैपेसिटी, अस्पताल में की गई जांचो की संख्या, उपलब्ध दवाइयां, स्टोरेज हाउस आदि की जानकारी प्राप्त कि।  उन्होंने भर्ती मरीजों से बातचीत कर उनको दी जाने वाली सुविधा का अवलोकन किया। उन्होंने अस्पताल में काम कर रहे कार्मिकों से उनके कार्य की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए तथा साफ-सफाई का भी जायजा लिया। उन्होंने कहा कि अस्पताल आने वाले मरीज एवं उनके परिजनों से सौहार्दपूर्ण व्यवहार करें। उन्होंने भर्ती मरीजों को भी प्रावधान के अनुरूप सभी सुविधा उपलब्ध करवाने को कहा। उन्होंने सरकार द्वारा प्रदत्त सभी सुविधाओं से मरीजों को लाभ पहुंचाने का निर्देश भी दिया।
ततारपुर गौशाला निरीक्षण के दौरान जिला प्रभारी सचिव ने गौशाला में आश्रित गोवंशों की संख्या, छाया, चारा एवं पानी सहित अन्य आधारभूत सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। जिस पर गौशाला संचालक ने बताया कि गौशाला में वर्तमान में लगभग 601 गाय एवं नंदी संरक्षित हैं। यहां गायों के लिए छाया, चारा एवं पानी की पर्याप्त व्यवस्था उपलब्ध है।
जिला प्रभारी सचिव ने प्रति गोवंश आ रहे व्यय की जानकारी लेते हुए उसकी पूर्ति के लिए आत्मनिर्भर बनने हेतु आवश्यक उपाय सुझाए। उन्होंने गौशाला परिसर में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने गायों के लिए पर्याप्त मात्रा में चारे की निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। इस दौरान संभागीय आयुक्त एवं जिला कलेक्टर डॉ आर्तिका शुक्ला द्वारा वृक्षारोपण भी किया गया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button