
नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। जिला पंचायत राज पदाधिकारी प्रीतिलता मुर्मू ने पाकुड़िया प्रखंड अंतर्गत मोंगलाबांध पंचायत, फुलझिंझरी पंचायत भवन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीपीआरओ के द्वारा सभा भवन, प्रज्ञा केंद्र, मंईया कक्ष, स्वच्छता कक्ष एवं ऊर्जा कक्ष, वाटर फिल्टर, हैंडवाश यूनिट का अवलोकन किया गया। साथ ही ज्ञान केन्द्र, जन्म-मृत्यु पंजी और पंचायत सुदृढ़ीकरण की जांच की गई। निरीक्षण में डीपीआरओ ने पंचायत भवन और उसके संसाधनों की स्थिति का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।



