गाजियाबाद
डी एम को शिकायती पत्र देकर डीलर पर र1.74 लाख रुपए हड़पने का आरोप
प्लाट दिलाने के नाम पर ठगी का आरोप
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
लोनी गाजियाबाद : लोनी क्षेत्र में प्लॉट दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी का एक और मामला सामने आया है। कोतवाली लोनी क्षेत्र के बाग राणप गांव निवासी एक व्यक्ति ने डीलर पर 1 लाख 74 हजार रुपये हड़पने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी और एसएसपी को शिकायती पत्र सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है।
पीड़ित शाकिर का आरोप है कि राणप स्थित मुखिया गेट में रहने वाले राजेश नामक डीलर से उसने 25 वर्ग गज का प्लॉट 15 महीने की किस्तों में खरीदने का सौदा किया था। इस दौरान शाकिर ने कुल 1 लाख 74 हजार रुपये डीलर को अदा कर दिए। आरोप है कि भुगतान के बावजूद डीलर पिछले कई महीनों से प्लॉट की रजिस्ट्री करने के नाम पर टालमटोल करता आ रहा है और आज-कल कहकर गुमराह कर रहा है।
पीड़ित के अनुसार, काफी प्रयासों के बाद भी जब रजिस्ट्री नहीं हुई तो उसने मजबूर होकर एसीपी लोनी तथा जिलाधिकारी गाजियाबाद को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
गौरतलब है कि लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर द्वारा क्षेत्र में भूमाफियाओं के खिलाफ लगातार कार्रवाई के बावजूद प्लॉट दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला सामने आने के बाद एक बार फिर भू-माफियाओं की गतिविधियों पर सवाल खड़े हो गए हैं।
प्रशासन से पीड़ित ने मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसे मामलों पर रोक लग सके।


