धनबाद

मुख्यमंत्री तक पहुंचा तिलाटांड़ जमीन फर्जीवाड़ा का मामला, भूमाफियाओं पर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग

Tilatand land fraud case reaches Chief Minister; demand raised to register FIR against land mafias.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
धनबाद। धनबाद जिले के बाघमारा अंचल अंतर्गत तिलाटांड़ में भू-माफियाओं द्वारा फर्जी कागजातों के सहारे पुश्तैनी खतियानी जमीन हड़पने का मामला अब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वार तक पहुंच गया है। कतरास बाजार निवासी मुकेश सिंह ने मुख्यमंत्री सचिवालय, झारखंड सरकार में लिखित शिकायत देकर भू-माफियाओं, उनके सहयोगियों और धनबाद के अवर निबंधन पदाधिकारी (सब-रजिस्ट्रार) के खिलाफ उच्चस्तरीय जांच कर कड़ी कार्रवाई, तथा एफआईआर (FIR) दर्ज करने की मांग की है। शिकायत के अनुसार, मौजा तिलाटांड़ (खाता सं० 11) में उनकी 71 डिसमिल भूमि है। पीड़ित मुकेश सिंह के परिवार का दावा है कि यह उनकी पुश्तैनी जमीन है, जिस पर उनका न केवल प्रत्यक्ष रूप से कब्जा है बल्कि 2017 तक का अंचल का वैध रसीद भी उसके पास मौजूद है। पीड़ित का आरोप है कि उसके पड़ोस की सोनिया देवी ने फर्जी कागजात तैयार कर भू-माफिया हरि मोहन सिंह और उसके पोते राहुल सिंह को अवैध रूप से कुल 14 डिसमिल जमीन की फर्जी रजिस्ट्री कर दी। उन्होंने सब-रजिस्ट्रार की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि सब रजिस्ट्रार ने बिना किसी वैध दस्तावेज के नियमों को ताक पर रखकर इस अवैध रजिस्ट्री को कैसे होने दिया। शिकायत के बाद भी उन्होंने भू-माफियाओं पर कोई कार्रवाई क्यों नहीं की। पीड़ित ने मुख्यमंत्री से भू-माफिया हरि मोहन सिंह, राहुल कुमार, सोनिया देवी, गवाह संतोष मिस्त्री व प्रदीप लाला तथा पद के दुरुपयोग के आरोपी सब-रजिस्ट्रार धनबाद पर धोखाधड़ी और जालसाजी का मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने का मांग किया।
पीड़ित ने इस मामले की प्रतिलिपि उपायुक्त (धनबाद), एसएसपी धनबाद, महानिरीक्षक(निबंधन) राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग, मुख्य सचिव झारखण्ड सरकार सहित अन्य कई विभागों को कार्रवाई हेतु सौंपी है। पीड़ित ने कहा कि जब तक भूमाफियाओं पर कार्रवाई नहीं होगी तब तक वे चुप नहीं बैठने वाले हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button