बरोरा चेकपोस्ट के पास युवक पर फायरिंग, बाल बाल बचा भुक्तभोगी
Youth fired upon near Barora checkpost; victim has a narrow escape.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो
धनबाद।युवक,माथाबाँध और मन्द्रा ग्रामीणों के बीच हुए मारपीट मामले में एक पक्ष का साथ देने को लेकर किया गया जानलेवा हमला,पुलिस मौके पर पहुँची, दो खोखा किया जब्त,पुलिस जांच में जुटी धनबाद जिले के बरोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बरोरा चेकपोस्ट के समीप शुक्रवार की देरशाम कुछ युवकों द्वारा दो राउंड फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया है।घटना में भुक्तभोगी युवक मधु मण्डल बाल बाल बच गया।घटना को अंजाम देने के बाद फायरिंग करने वाले लोग मौके से फरार हो गया।फायरिंग की सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुची।मौके से पुलिस दो खोखा जब्त की है।वही युवक मामले की लिखित शिकायत पुलिस को दिया है।जानकारी पाकर बाघमारा एसडीपीओ अजित कुमार विमल सहित आस पास के अन्य थाना की पुलिस भी बरोरा थाना पहुँच गई।घटना की संयुक्त रूप से जांच कर रहे हैं।पुलिस फिलहाल मामले की सत्यता की पुष्टि कर रही है। घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि आरोपियों की स्पष्ट पहचान की जा सके। बताया जा रहा है कि पिछले दिनों बिजली जोड़ने को लेकर माथाबांध और मन्द्रा ग्रामीणों के बीच मारपीट की घटना हई थी।भुक्तभोगी युवक एक पक्ष का साथ दे रहा था।जिसका दूसरे पक्ष विरोध में था।इसी बात से नाराज होकर फायरिंग जानलेवा हमला किया गया। घटना से भुक्तभोगी युवक के परिजन डरे सहमे हुए है। भुक्तभोगी मधु मंडल ने बताया कि सन्नी चौहान, राज चौहान और आकाश चौहान अचानक आए और गाली-गलौज करने लगे। उन्होंने यह कहते हुए हमला किया कि माथाबांध झगड़ा में एक पक्ष का साथ दे रहा है।इसी दौरान एक थप्पड़ मारा, फिर पिस्तौल निकालकर सीधे फायरिंग कर दी। बाघमारा डीएसपी अजीत कुमार बिमल ने बताया कि बरोरा थाने में एक युवक द्वारा आवेदन दिया गया है, जिसमें बरोरा चेकपोस्ट के पास कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा दो राउंड गोली चलाकर भागने का जिक्र है।पुलिस लड़कों की पहचान करने में जुटी है। जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे और जो भी दोषी पाया जाएगा, उस पर कानून के तहत सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।



