दिशोम गुरु शिबू सोरेन को पेमिया ऋषिकेश मेमोरियल पब्लिक स्कूल परिवार ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Pemiya Rishikesh Memorial Public School family paid emotional tribute to Dishom Guru Shibu Soren

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
धनबाद, बाघमारा झारखण्ड आन्दोलन के महानायक, आदिवासी समाज की आवाज और झारखंड की आत्मा दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर पेमिया ऋषिकेश मेमोरियल पब्लिक स्कूल परिवार ने गहरा शोक व्यक्त किया। विद्यालय के निदेशक दिनेश कुमार महतो, प्रधानाचार्य एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने एक साथ एकत्र होकर उनकी आत्मा की शांति के लिए मौन प्रार्थना की और श्रद्धासुमन अर्पित किए।
इस अवसर पर विद्यालय परिवार की ओर से कहा गया कि आज हमारे बीच से केवल एक नेता नहीं, बल्कि एक युग पुरुष, मार्गदर्शक और झारखंड की आत्मा हम सभी को छोड़कर प्रकृति की गोद में विलीन हो गए हैं। यह केवल शोक की घड़ी नहीं, एक युग का अंत है। दिशोम गुरु की कमी कभी पूरी नहीं हो सकती, लेकिन उनके दिखाए मार्ग पर चलना ही अब हम सभी का कर्तव्य है। विद्यालय परिवार ने यह भी संकल्प लिया कि शिबू सोरेन के आदर्शों- सामाजिक न्याय, आदिवासी उत्थान, शिक्षा और समानता को विद्यालय के वातावरण में जीवंत रखा । मौके पर रूपेश कुमार , वैभवी गुप्ता ,हेवंती कुमारी, अभिनव मिश्रा , सोनू कुमार शर्मा ,यमुना पासवान,रघुबीर कौर,नवीन कुमार, उमा देवी , आशा देवी , संगीता देवी ,मीना देवी ,सरिता देवी ,रवि कुमार व रमेश रजवार मौजूद थे।



